तुम्हे चाहना एक आदत नहीं – इबादत है।
हर बार जब तुम्हे सोचता हूं,
शब्द नहीं सांसे निकलती है।
तेरी आँखें….
वो चुप सी झीलें,
जिनमें उतरने का मन हर रोज करता है।
तेरी उंगलियां जब मेरी उंगलियों से मिलती हैं,
वो सिर्फ छूती नहीं –
मेरे वजूद को पढ़ती हैं।।
तुम जब मेरे पास होती हो,
तो जिस्म का हर हिस्सा
तेरे नाम की दुआ मांगता है।
तू कोई हसरत नहीं, तू एक आदत भी नहीं,
तू वो ख़ामोशी है, जिसमें सबसे ज्यादा जिंदा महसूस होता है।।
तेरे साथ जो पल गुजरते है,
वो वक्त नहीं – अमरता होती है।
और तुझे महसूस करना,
एक भाव भरी मधुरता होती है।।
मैं चाहता हूं कि तू मेरी बाहों में थमे –
बिना किसी वक़्त की पाबंदी के,
बिना किसी शब्द की ज़रूरत के।
बस तेरी साँसों का संगीत हो तेरे बातों की नमी हो,
हर शाख पे तेरा नाम हो हर मुकद्दर में तेरा साथ हो,
हर फिजाएं रात चांदनी हो और चांद सितारों का आसमान हो।
हम वही ठहर जाए,
हर मौसम को संग लिए,
फूल खिले – जो बागो में,
बस तेरे ख्वाब के रंग लिए।।
Translation:-
A Complaint Like Love
To love you is not a habit – it is worship.
Every time I think of you,
it is not words but breaths that escape.
Your eyes…
those silent lakes,
into which I wish to descend each day.
When your fingers meet mine,
they do not merely touch –
they read my very existence.
When you are near me,
every part of my body
prays in your name.
You are not a desire, not even a habit,
you are that silence
in which I feel most alive.
The moments spent with you
are not time – they are eternity.
And to feel you
is a melody steeped in emotion.
I wish you would rest in my arms –
with no bounds of time,
with no need for words.
Only the music of your breath,
the softness of your words,
your name upon every branch,
your presence in every destiny,
every night filled with moonlight,
and the sky adorned with stars.
Let us remain there,
carrying every season with us,
flowers blooming in the gardens,
all painted in the colors of your dreams.








